आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बेटियों ने पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी










Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आर.एन. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पल्लवपुरम फेज़-2 की कक्षा 3 से 6 तक की छात्राओं ने पल्लवपुरम थाना पहुंच कर वहाँ तैनात वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बाँधी।

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर प्रेम और सम्मान की राखी बाँधते हुए उनकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों को स्नेह एवं आशीर्वाद दिया और उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई एवं छोटे-छोटे उपहार भेंट किए।

विद्यालय के चेयरमैन राजेश मित्तल ने इस पहल के लिए छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि पॉल ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने छात्राओं के इस सुंदर प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

यह गतिविधि बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच प्रेम, सम्मान एवं विश्वास के भाव को मजबूत करने वाली एक यादगार पहल रही। स्कूल की छात्राएं भी पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर खुश नजर आयी।