स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचे डीएम अंशुल सिंह, शिक्षक बनकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता




Listen to this article

न्यूज 127, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मटेना स्थित कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उन्हें पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर उनकी समझ और सीखने की प्रक्रिया को परखने का प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, कक्षा में होने वाली गतिविधियों और विषयों को समझने के तरीके के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता को समझते हुए शिक्षकों से भी बातचीत की तथा पढ़ाए जा रहे विषयों और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी के कक्षा में पहुंचने और छात्राओं से सीधे संवाद करने से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिला। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।