एसपी सिटी ने मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण




Listen to this article

न्यूज 127, ​मेरठ (जोजो)।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ द्वारा थाना मेडिकल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ प्राचीन मां मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

​निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश व निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और पूछताछ भी की गई।

​एसपी सिटी महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:
​पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

​मंदिर परिसर और आसपास लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
​श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित रखें और प्रवेश-निकास मार्गों पर सुचारु आवागमन सुनिश्चित करें।
​महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। ​किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल उचित कार्रवाई करें।