विज्ञापन मांगने गए दैनिक अखबार के पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या




Listen to this article

न्यूज 127, (जोजो)
विज्ञापन मांगने एक आटा व्यापारी के यहां गए दैनिक अखबार के रिपोर्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आयी है। यहां एक विज्ञापन मांगने गए ‘जनवाणी’ अखबार के पत्रकार नसीम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार नसीम एक आटा व्यापारी के पास विज्ञापन लेने पहुँचे थे, जहाँ किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई।

इस दौरान पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्थानीय पत्रकारों और क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नसीम और अपने साथी के साथ एक आटा फ्लोर मिल के व्यापारी के पास दिवाली के विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। विज्ञापन देने से मना करने पर विवाद हुआ। लौटते समय उन्हें ‘फर्जी पत्रकार’ बताकर रोक लिया गया और 7-8 लोगों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पत्रकार नसीम की मौत हो गई।