मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने किया संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की 08 मोटरसाइकिलों सहित घटनाओं में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी (कुल 10 वाहन) बरामद किए गए हैं।

प्रेसवार्ता में एसएसपी BBGTS मूर्ति, मेरठ ने पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 250/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(5)/112/3(5)/318(4)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राहुल कुमार पुत्र श्याम सिंह (उम्र 35 वर्ष) — निवासी पांचली बुजुर्ग, थाना सरूरपुर, मेरठ (हाल पता: 510 कंकरखेड़ा, मेरठ)। विजय सक्सेना पुत्र रामेश्वर सक्सेना (उम्र 19 वर्ष) — निवासी बसी मोहल्ला, बहसूमा, मेरठ। विजय कुमार पुत्र हरीकिशन (उम्र 28 वर्ष) — निवासी जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, निकट केनरा बैंक, मेरठ। नतिन कुमार पुत्र स्व. शिव कुमार (उम्र 21 वर्ष) — निवासी शिव शक्ति विहार, गढ़ रोड, मेरठ (हाल पता: किशन कुंज कॉलोनी, मोदीनगर, गाजियाबाद) है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त राहुल कुमार ने बताया कि वे चारों मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराते थे। चोरी के इन वाहनों को वे कैंट क्षेत्र में बने आर्मी के पुराने खंडहरों में छिपाकर रखते थे। मौका मिलने पर वे इन वाहनों या इनके पार्ट्स को बेच देते थे और उससे मिलने वाली अवैध रकम को आपस में बांट लेते थे।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
राहुल कुमार: इसके खिलाफ थाना सदर बाजार और मुरादनगर में वाहन चोरी व अन्य धाराओं के तहत 3 मुकदमे दर्ज हैं।
विजय सक्सेना: इसके खिलाफ थाना सदर बाजार और टीपीनगर (मेरठ) तथा मुरादनगर (गाजियाबाद) में चोरी व अन्य मामलों के कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।
विजय कुमार: इसके खिलाफ थाना मेडिकल और सदर बाजार में धोखाधड़ी व चोरी के 4 मुकदमे दर्ज हैं।
नितिन कुमार: इसके खिलाफ थाना मेडिकल, मोदीनगर और सदर बाजार में चोरी व अन्य गंभीर धाराओं के कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।

सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल खुलासे में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
उ0नि0 हेमेन्द्र सिंह (थाना सदर बाजार, मेरठ)
उ0नि0 मनीष शर्मा (प्रभारी स्वाट टीम नगर मय टीम, जनपद मेरठ)
उ0नि0 मान सिंह (थाना सदर बाजार, मेरठ)
उ0नि0 हृदेश गंगवार (थाना सदर बाजार, मेरठ)
का0 सुमित सिंह (थाना सदर बाजार, मेरठ)
का0 राहुल कुमार (थाना सदर बाजार, मेरठ)