नवीन चौहान.
कुम्भ मेला प्रथम शाही स्नान व महाशिवरात्रि पर डयूटी पर लगाये जाने वाले पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया के साथ बहुत सौम्य व्यवहार रखें और शासन-प्रशासन से सम्बंधित नियमों की जानकारी विनम्रता पूर्वक दें।
कुम्भ शाही स्नान के मीडिया कवरेज से प्रबंध सम्बंधित जानकारी देते हुये बताया कि कोविड से बचाव के नियमों का पालन किया जाएगा। हरकी पैड़ी के सामने स्थित घंटाघर, मालवीयद्धीप पर स्थापित मीडिया प्लेटफार्म और अन्य स्थलों के लिए लाल प्रेस मीडिया पास सीमित संख्या में जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों के लिए पीला प्रेस मीडिया पास जारी किया गया है। हरकी पैड़ी और अपर रोड पर जाने के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर

