पत्रकार व उनकी पत्नी दुर्घटना में घायल




Listen to this article
हरिद्वार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पत्रकार बालकृष्ण शास्त्री घायल हो गये। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई है। पुलिस को सूचना दे दी है। घटना नेशनल हाईवे की है।
शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण शास्त्री अपनी धर्मपत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सर्वानंद घाट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिसके चलते बालकृष्ण बाइक से गिर गये। दुर्घटना में बालकृष्ण और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई है। पत्नी को उपचार के लिये देहरादून रैफर कर दिया है।