केवाईसी के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स व साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के गिरिडीह में कार्यवाही करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार किये गए ठग ने देहरादून के एक व्यक्ति से केवाईसी कराने के नाम पर 21 लाख की ठगी कर ली थी।
पुलिस के अनुसार वसंत विहार देहरादून निवासी प्रमोद कुमार से सिम kyc के नाम पर धोखे से any desk app डाउनलोड करा कर 21 लाख की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड साइबर अपराधी अमन मंडल निवासी थाना हीरोडीह,जनपद गिरिडीह, झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड (पीड़ित को जिससे फ़ोन किये गए), 5 बैंक पास बुक, 2 फ़र्ज़ी आधार, 3 एटीएम कार्ड्स, किसान कार्ड्स व अन्य जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।