जीवन भर की बचत सुमित्रा देवी ने कर दी श्रीराम जन्मभूमि के लिए दान




Listen to this article

नवीन चौहान.
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देहरादून की महिला सुमित्रा देवी ने जीवन भर की बचत करके एक बड़ी धनराशि ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट में समर्पित कर दी।

सुमित्रा देवी की वर्षों से मनोकामना रही कि अयोध्या में हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने, उनकी यह मनोकामना अब साकार होने जा रही है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद स्वयं उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थित में महिला सुमित्रा देवी ने धनराशि का चैक सौंपा।