”पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना” कहकर होटल की छत से कूदी मॉडल




Listen to this article

नवीन चौहान.
मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने एक होटल की मंजिल से छलांग लगा कर सुसाइड करने का प्रयास किया। छत से छलांग लगाने से पहले उसने अपने पापा को फोन कर कहा कि पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेनां

यह घटना राजस्थान की है। जानकारी के अनुसार जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया। नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं।

रविवार को उसने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी।