रोडवेज बस के ड्राइवर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली








Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार। रोडवेज बस के ड्राइवर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रोडवेज वर्कशाप में खड़ी बस को लेने ग्राम मिस्सरपुर से चालक परिचालक स्कूटी से आ रहे थे। वर्कशाप के बाहर पहुंचने पर अज्ञात हमलावरों ने पीछे बैठे चालक को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक गोली पीठ में लगी है।

घायल का नाम सोनू बताया गया है। घटना के समय सोनू के साथ परिचालक प्रद्युम्न भी था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।