सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष भी त्रिवेंद्र के कार्यों से संतुष्ट, खुद ममता राकेश ने लगाई मोेहर




हरिद्वार। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास परक कार्यो पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगे है। सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के विधायक भी पूरी तरह संतुष्ट है। भगवानपुर क्षेत्र की विधायक ममता राकेश खुद मुख्यमंत्री के विकासपरक कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। उनका कहना है मुख्यमंत्री सभी पार्टी के विधायकों को साथ लेकर प्रदेश का विकास करने में लगे है। लेकिन उन्होंने भाजपा सरकार को किसानों के आत्महत्या और शराब नीति को लेकर कठघरे में खड़ा किया है। कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या रहे है। जबकि सरकार की शराब नीति पर उनकी ही पार्टी के विधायक धरने पर बैठे है। प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये राज्य सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिये।
शनिवार को सीसीआर में जिला विकास योजना की बैठक में भाग लेने पहुंची भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार सभी विधायकों को साथ लेकर विकास के कार्य कर रही है। त्रिवेंद्र सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। बैठक में भगवान क्षेत्र के एक गांव बहालवलपुर में बिजली घर और स्कूल की चार दीवारी समेत कई प्रस्ताव रखे है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी पार्टियों को साथ लेकर कार्य करने में लगी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहे है। उन्होंने प्रदेश में किसानों के आत्महत्या करने को लेकर त्रिवेंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या करने के बाद सुसाइड नोट छोड़ रहे है। किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिये सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *