नवीन चौहान.
यूपी के लखीमपुर खीरी से शिक्षकों को यात्रा पर लेकर आ रही एक स्कूल बस हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चिड़ियापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 27/5/23 को श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम द्वारा तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाला गया।
कुछ शिक्षकों को थोड़ी बहुत मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। बस में सवार समस्त शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


