मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह ग्रामीणों को भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शरीर पर काफी जख्म मिले है, प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से हत्या किये जाना प्रतीत हो रहा है।
मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क साध रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये गए हैं।
- कांग्रेस नेता वरुण बालियान का नया वीडियो आया सामने, मुकदमे पर उठे सवाल
- परिवार परामर्श केंद्र की पहल: काउंसलिंग से 08 परिवारों को टूटने से बचाया
- केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया आकांक्षी जनपद का भ्रमण
- व्यापारियों का फूटा गुस्सा: सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिसों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन
- डीआईजी ने 9 कुख्यात अपराधियों पर घोषित किया 50-50 हजार रुपये का इनाम, लंबे समय से चल रहे थे फरार


