नवीन चौहान.
अपने उत्कर्ष की चरम सीमा की ओर बढ़ रहे कांवड़ मेले में आज एसएसपी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा भारी बारिश के बीच जटवाड़ा पुल से ख्याति ढ़ाबा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का पैदल दौरा कर कांवड़ यात्रा का स्थलीय परीक्षण किया।
इस दौरान एसएसपी अजय सिंह एवं उनके साथ चल रहे हैं पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कावड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
एसएसपी अजय सिंह द्वारा इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स को भी लगातार ट्रैफिक आगे बढ़ाने एवं हाईवे पर किसी भी स्थान पर वाहनों को खड़ा ना होने देने के स्पष्ट एवं ठोस निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा गया है कि वह सड़क के किनारे के किसी भी प्रकार के वाहन को खड़ा न होने दे।
- चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, यात्री का माला पहना कर किया स्वागत
- एस.एम. पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रवृत्ति की घोषणा
- मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डीएवी देहरादून में कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा ने दिया सकारात्मक जीवन का मंत्र
- ‘जैव नियंत्रण एजेंट’ उत्पादन की सेना के जवान प्रशिक्षण शिविर में समझेंगे बारीकी
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, का 100% रिजल्ट — प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार का संगम




