नवीन चौहान.
उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर टूट रही है। जगह जगह भूस्खलन होने से रास्ते बंद हो रहे हैं। चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो गई है। हरिद्वार में कांवड मेला चल रहा है, यहां भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर को अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली और कुछ दिशा निर्देश भी दिये।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी है।
- ऋतु खंडूड़ी ने गोरखा समाज के शौर्य और सांस्कृतिक विरासत को बताया देश की अमूल्य धरोहर
- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अधिवेशन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने वीर सैनिकों को किया नमन
- त्रिवेंद्र रावत बोले- सत्ता भाजपा के लिए सेवा का माध्यम, कार्यकर्ताओं के दम पर मिलती है जीत
- पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर: सीएम धामी
- उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का अहम योगदान: मुख्यमंत्री








