नवीन चौहान.
उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर टूट रही है। जगह जगह भूस्खलन होने से रास्ते बंद हो रहे हैं। चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो गई है। हरिद्वार में कांवड मेला चल रहा है, यहां भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर को अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली और कुछ दिशा निर्देश भी दिये।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। सीएम धामी ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी है।
- संतों का सान्निध्य सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत: त्रिवेंद्र
- UGC एक्ट और SC-ST कानून में बदलाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज
- नई दिल्ली में गूंजा उत्तरकाशी का नाम, डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला ‘राष्ट्र रत्न सम्मान’
- कान्हा की भक्ति में डूबी मेरठ पुलिस, श्रद्धापूर्वक मनाया जन्माष्टमी का पर्व
- हरिद्वार के पुलिस कप्तान का बड़ा फैसला, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले








