नवीन चौहान.
उधमसिंहनगर की आईटीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार कबूतरबाज व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर षड़यन्त्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली ऑफर लैटर को असली बताकर वादिनी से 21,07,000/- रु0 (इक्कीस लाख सात हजार रुपये) हड़प कर धोखाधड़ी व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आधार पर थाना आईटीआई में एफआईआर नं0 85/23 धारा 420,467,468,471,504,506 आईपीसी दर्ज की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक आईटीई के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी गयी काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त बलवन्त सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निासी कचनाल गुंसाई थाना आईटीआई को दिनांक 11-07-2023 को मा0 सत्र न्यायालय रुद्रपुर के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी का कहना है कि कबूतरबाजी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
- स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- नेशनल हाईवे पर श्यामपुर पुलिस और NHAI की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
- मेरठ में खिलौनों के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण: देहलीगेट पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार
- एमएलसी चुनाव-2026: मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा और पुलिस बल तैनात
- कैबिनेट की बैठक में 7412 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी, हरिद्वार में बनेगा केंद्रीय किचन


