नवीन चौहान.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) चंद्रयान- 3 लॉन्च करने जा रहा है। चंद्रयान को सफलता के साथ लॉन्च करने के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यान को सफलता के साथ लॉन्च की प्रार्थना के लिए इसरो वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में इसरो वैज्ञानिकों ने पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा कि यह चंद्रयान-3 है। इसे कल लॉन्च किया जाएगा।
बता दें, इसरो ने हाल ही में घोषणा की थी कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा। मंगलवार को चंद्रयान की लॉचिंग के लिए रिहर्सल भी किया गया था।
- कड़ी मेहनत, नवाचार और सेवा भावना से विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान:
- भूस्खलन का खतरा: देहरादून–मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद
- ट्रेनी आईपीएस पर यौन उत्पीड़न का आरोप
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया 119 वां स्थापना दिवस, भव्य आयोजन
- लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बडा हादसा, अनियंत्रित हुआ 18 टायरा ट्रक




