उत्तराखंड के सभी विधायकों को किसने पहनाई टोपियां, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

IMG-20171207-WA0133, नवीन चौहान, हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने प्रदेश के सभी विधायकों को टोपी पहना दी है। ये टोपियां उत्तराखंड की संस्कृति के संवाहक के रूप में पहनाई गई है। इसी के साथ विधायकों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया है।
बतादे कि उत्तराखंड सरकार का शीत कालीन सत्र गैरसैण में आयोजित किया गया है। इस सत्र में भाग लेने के लिये तमाम विधायक पहाड़ों पर गैरसैण में पहुंच गये हैं। इन विधानसभा सत्र में भाग लेने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल पे तमाम विधायकों ने विधिवत पूजा अर्चना कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा उत्तराखंड संस्कृति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने सभी विधायकों को गढवाली टोपियां पहनाई और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।