विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने महिलाओं की आत्मशक्ति को किया जाग्रत




Listen to this article


न्यूज127
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने महिलाओं की आत्मशक्ति को जाग्रत करते हुए आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ​कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, चिकित्सा, खेल और धर्म की दुनिया के अलावा समाज के हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। इसलिए शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
​हरिद्वार के धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती पीजी. कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह (03 मार्च से 08 मार्च 2025 तक) कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ऋतु खंडूरी पहुंची।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।” उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं का आंकलन स्वयं करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। बालिकाओं को शिक्षा मानसिक मजबूती प्रदान करती है। जबकि कौशल लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
इस कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने से निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी ।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ योगेश कुमार, योगाचार्य अंकित सैनी, अंजना सैनी, सुमन देवी, डॉ अजयवीर पुण्डीर, डॉ अंजली राठौर आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।