बेवफा निकला चांद प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पत्नी ने खाया जहर, हरिद्वार की घटना




Listen to this article

नवीन चौहान
पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से घर में मातम छा गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि महिला के पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। जिसका पता महिला को करवा चौथ के दिन लगा। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है।
क्षेत्र की एक महिला ने करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। हाथों पर मेंहदी लगाई और कोहनी तक चूड़ियां पहनी। पूरा दिन न्रिजल व्रत रखा। शाम को पति के आने का इंतजार करती रही। देर शाम तक पति घर नही पहुंचा तो उसका इंतजार में भूखी बैठी रही। आखिरकार देर रात पति पहुंचा तो देरी से आने को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच खटपट हुई। इसी बीच पत्नी को पता चल गया कि उसका चांद अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। पति की इस बेवफाई से आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन—फानन में उसको सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर इसकी जानकारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला की आयु करीब 25 साल बताई गई है।