नगर निगम चुनाव: भाजपा के चुनाव प्रभारी बोले मंडल स्तर पर तैयार करो चुनाव समिति का गठन




Listen to this article

दीपक चौहान
सर्दी के मौसम में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नगर निगम चुनाव को ले​कर राजनैतिक दल पूरे जोश में दिखाई दे रहे है। सत्तादल भाजपा के नेताओं का उत्साह चरम पर है। नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला के जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्येक वार्ड के प्रत्याशियों का पैनल बनाकर तथा वार्ड के प्रभारी नियुक्त करने का कार्य मंडल स्तर पर तुरंत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि किसी भी क्षण चुनाव की घोषणा हो सकती है। अतः मंडल स्तर पर चुनाव समितियों का गठन किया जाना आवश्यक है।
बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस चुनाव को लेकर कमर कस ले।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बूथ प्रवास करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम करें।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों एवं गरीब उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
सरकार अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचकर मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी ,आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, विकास तिवारी, मोहित वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार ,नकली राम सैनी, देवेंद्र प्रधान, नागेंद्र राणा ,मोहित शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट ,राजेश शर्मा, तरुण नैय्यर, चमन चौहान, मनोज परालिया ,अनिमेष शर्मा, तिलकराम सैनी ,मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।