89 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जनपद ऊधम सिंह नगर, द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक अभियुक्त को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सितारंगज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में दिंनाक 18/03/2023 को कोतवाली किच्छा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरविन्दर पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी देवरी फार्म थाना बहेड़ी बरेली को मो0 सा0 नं0 UP25AR-0934 में प्रतिबन्धित इन्जंक्शन Diazepam 2ml के 39 अदद, Injection Phenisaminl maleate, 2 ml amp के 18 अदद व, Injection Phenisaminl maleate ip 10 ml, के 32 अदद इंजेक्शन कुल 89 प्रतिबन्धित इंजेक्शन, मो0 सं0 नं0 UP25AR-0934 में परिवहन करते हुये काली मंदिर तिराहा हल्द्वानी रोड किच्छा से पकड़ा।

जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 अ0 सं0 100/23 धारा 8/22/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायलय पेश किया जायेगा।

पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक किच्छा – धीरेन्द्र कुमार
    2- व0उ0नि0 सुनील सुतेड़ी
    3- कानि 838 जगमोहन सिंह
    4- कानि950 भगवत परिहार
    5- कानि0 1084 देवराज सिंह
    6- कानि0 616 बृजमोहन सिंह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *