न्यूज 127, मेरठ (जोजो) :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में, परिवार परामर्श केंद्र, मेरठ में पारिवारिक और वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसलर्स और प्रभारी ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

गहन काउंसलिंग, आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से मतभेदों को दूर करते हुए 08 वैवाहिक विवादों का सफल एवं शांतिपूर्ण निस्तारण कराया गया। संबंधित दंपतियों के बीच आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का समझौता हुआ, जिससे उनके दांपत्य जीवन की नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कारणों से 15 पत्रावलियों को बंद किया गया, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पक्षों को सूचित कर दिया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ द्वारा पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों को आपसी संवाद, विश्वास एवं सहमति के आधार पर सुलझाने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिवारों को विघटन से बचाते हुए दांपत्य संबंधों में मधुरता, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।


