पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल में भेज दिया घर का फ्रिज




नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचाने के लिए प्रतिदिन जागरूक कर रहे है। प्रदेश सरकार का हरसंभव सहयोग कर रहे है। कोरोना संक्रमित मरीजों के जीवन के लिए चिकित्सकों को निर्देश दे रहे है। अस्पताल के संसाधनों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में अपने घर की ​फ्रिज भिजवा दी।
अस्पताल के प्रबंधकों कोविड सम्बंधित दवाईयाँ व इंजेक्शन को रखने के लिए फ्रिज की आवश्यकता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताई थी। जिसके बाद तत्काल उन्होंने अपने घर की फ्रिज अस्पताल को भेंट कर दिया। चूंकि लॉकडाउन के चलते बाजार बंद था। अस्पताल को फ्रिज की बेहद सख्त जरूरत थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए ​फ्रिज कोई बड़ी चीज नहीं है। लेकिन जिस प्रकार उन्होंने तत्परता दिखाई और घर की फ्रिज निकालकर अस्पताल भिजवा दी। यह अपने आप में बड़ी बात है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण को शुरूआती दौर से देखा है। अस्पताल में मरीजों को तड़पते देखा और महसूस किया। जिसके चलते उनकी मानवीय संवेदनाए हमेशा गरीबों, असहाय लोगों के प्रति देखी गई है। बेहद ही भावुक हृदय के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर जनता के दिलों को छू लेने वाला कार्य किया है। फ्रिज भेंट करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं, आशा करता हूँ की इससे हमारे देवतुल्य चिकित्सकों को इलाज करने में सुविधा होगी। कोरोना के इस संकटकाल में हम सभी अपना धैर्य बनाए रखें। भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार हमें इस कठिन समय से बाहर निकालें तथा हमें शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करता हूं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *