न्यूज 127.
पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह छह बजे भीमगोडा बैराज पर गंगा में जलस्तर ने चेतावनी निशान को पार कर लिया है। अभी पानी का प्रवाह बढ़ा हुआ है जिसके चलते गंगा के निचले तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
सुबह 6 बजे भीमगोडा बैराज पर जलस्तर 293.05 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 293 मीटर है। जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। जलस्तर बढ़ने के बाद सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारी लगातार गंगा के जलस्तर पर निगरानी कर रहे हैं।
गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से ऊपर पहुंचा, बाढ़ का खतरा मंडराया




