महिला दरोगा प्रिंयका भारद्वाज को किया सम्मानित, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। गौकशी के आरोपी को दबोचकर चार गौवंश को बंधन मुक्त कराने वाली खड़खड़ी चौकी प्रभारी प्रियंका भारद्वाज को महानगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया है। प्रियंका ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जबकि एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
शुक्रवार को महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खड़खड़ी चौकी प्रभारी प्रियंका भारद्वाज एवं उनके सहायक पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। बता दें कि बीती रात्रि गोकशी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में मुस्तैदी दिखाई थी। एक महिला दरोगा के इस जज्बे को देखते हुए व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया है। सम्मानित करने वालो में मुख्य रूप से महानगर के संरक्षक पार्षद लखन लाल चौहान, समाजसेवी शिवशक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, धर्मशाला समिति अध्यक्ष महेश गौड़, तेज प्रकाश साहू, अध्यक्ष जसवंत थरेजा, अनुज सिंघल, मिंटू गिरी, नरेश गिरी, आकाश भाटी, सचिन अग्रवाल, योगेश अरोड़ा, ऋषभ वशिष्ट, अमित जैन, रोहित नेगी, विनोद गिरी, शुभम सुखीजा, बलकेश, सौरभ एवं सभी सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *