सात साल के दो मासूम बच्चों के लापता होने का सच, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। सात साल के दो मासूम बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चों को सकुशल बरामद करने के लिये जुट गई। जनपद की पुलिस को सूचना प्रसारित की गई। लेकिन जब मासूम मिले तो लापता होने का सच सामने आ गया। दोनों बच्चे पतंग का पीछा करते- करते रास्ता भटक गये। मासूम पतंग के पीछे-पीछे सुभाषनगर से पांवधोई तक पहुंच गये। पुलिस ने देर रात्रि दोनों बालकों को सकुशल बरामद कर राहत की सांस ली। गनीमत रही कि दोनों बालक शहर में ही रहे और किसी अनहोनी का शिकार नहीं हुये। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है।
सुभाषनगर निवासी राजवीर सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी सुभाषनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विशांत और उसका दोस्त भुवनेश स्कूल गये थे। स्कूल से छुटटी के बाद घर नहीं पहुंचे है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने देर रात्रि पांवधोई से बच्चों को बरामद कर लिया। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी नजर आसमान में उड़ रही पतंग पर चली गई। वह पतंग का पीछा करने लगे। दोनों रास्ता भटक गये। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे दोनों बच्चे मौहल्ला पांवधोई मे मिले है। बच्चों ने बताया कि वह पतंग का पीछा करते करते यहां तक पहुंचे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *