डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस





नवीन चौहान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कपिल, मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास तिवारी ने स्कूल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं,बच्चों व स्टॉफ के साथ योग अभ्यास किया।


विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय किया। महज तीन माह के अंदर के योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद साल 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया।


योग भारतीय संस्कृति के मूल में है। भारत योग गुरु माना जाता रहा है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। युज्यते एतत् इति योगः अर्थात् जो जोड़ता है वह योग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों ने योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्व पटल पर पहचान दिलाने में सफलता पाई है। जिसके चलते संपूर्ण विश्व योग दिवस के पावन पर्व में उत्साह से सराबोर है।
आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। आज एक योग की भारतमाला और योग सागरमाला काम कर रही है। योग से मिलने वाले शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की पूरे विश्व में लोकप्रियता है।


इस वर्ष 21 जून 2023 को होने वाले नौवें योग दिवस का विषय वसुधैव कुटुंबकम है अर्थात पूरी धरती ही एक परिवार है और पूरी धरती को स्वस्थ रखने के लिए योग है। योग व व्यायाम से हमें शक्ति मिलती है। जब सब स्वस्थ रहेंगे तभी विश्व उन्नति कर पाएगा। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में 21 जून 2023 को पूरे मनोयोग से नौंवें योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास तिवारी मुख्य अतिथि रहे। पतंजलि योगपीठ से योगाचार्य प्रतिभा सैनी तथा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से योगाचार्य अमन आर्या ने योग से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया।


योग करने के लिए योगाचार्य प्रतिभा सैनी ने विकल्प रहित संकल्प का सूत्र दिया। योग को स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम बताया। योग की विभिन्न मुद्राओं, प्राणायाम तथा आसनों का अभ्यास कराया गया।
प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने भी योग की सभी मुद्राओं प्राणायाम तथा आसन का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि विकास तिवारी ने भी योग का अभ्यास किया। विद्यालय की एनएसएस यूनिट के सभी विद्यार्थी प्रोग्राम ऑफिसर पूनम गक्खड़ ने भी उत्साह से योगाभ्यास किया।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा डीएवी के समस्त कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर योग का लाभ उठाया। विद्यार्थियों ने योग की मुद्राओं को आसनों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने बहुत ही खूबसूरती से यह सिद्ध कर दिया कि योग नृत्य है ।
विद्यालय की छात्रा नैंसी शर्मा ने योग के महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विकास तिवारी कहा कि योग सबको बांधता है।
प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग सभी के लिए लाभकारी है। हमें केवल 1 दिन नहीं बल्कि निरंतर योग करते रहना चाहिए। सुंदर स्वास्थ्य के लिए जीवन में योग का होना अति आवश्यक है। योग हमारी वैदिक प्राचीन संस्कृति है हम सभी को इसे अपनाना चाहिए। योग नृत्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। यह हमारे लिए और हमारे देश के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम का संचालन अनीता रावत ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *