हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मेयर मनोज गर्ग के बीच की छिड़ी जंग को शांत करने का कोई प्रयास नहीं किया है। जबकि वह तो आश्रम की गिरी हुई दीवार का निरीक्षण करने आये थे। इस बात का खुलासा प्रेम नगर आश्रम के प्रबंधक रमणीक भाई ने किया है।
शनिवार को प्रेम नगर आश्रम में पत्रकारों ने बात करते हुये रमणीक भाई ने बताया कि केबिनेट मंत्री मदन कौशिक देर रात्रि में आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने इस प्रकरण के बीच सुलह की कोई बात नहीं की। वह तो आश्रम की गिरी हुई दीवार को देखने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि रात्रि में इस दीवार को दिखाने का कोईऔचित्य ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्रम की दीवार को गिराना और फिर मंदिर के बाहर कूड़े के ढ़ेर को लगवाना मेयर मनोज गर्ग का निंदनीय कृत्य है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो चुका है। कानून ही इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सकता है।
————————————————————
मेयर मनोज की भावनात्मक अपील पर निगम कर्मचारियों ने तोड़ी हड़ताल
हरिद्वार। केबिनेट मंत्री व धर्मगुरु सतपाल महाराज के समर्थकों के पिटाई से घायल मेयर मनोज गर्ग शनिवार को भी देहरादून के सीएमआई अस्पताल में ही भर्ती है। उनका एमआरआई और कई मेडिकल टेस्ट कराये जा रहे है। हालांकि देर शाम उन्होंने निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना के बाद अस्पताल से ही एक भावनात्मक वीडियो जारी किया। जिसमें कर्मचारियों को नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई व नियमित काम को जारी रखने की अपील की गई। जिसके बाद निगम कर्मचारी काम पर आ गये।
बतादे कि मेयर मनोज गर्ग फिलहाल देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती है। उनके शरीर और सिर के पास चोट लगने की बात कहीं जा रही है। इस चोट का इलाज कराने के लिये हरिद्वार के बाद वह देहरादून के अस्पताल में चले गये थे। जहां उनके भाई ने मनीष गर्ग ने हमारे संवाददाता से बातचीत की। संवाददाता को मनीष गर्ग ने बताया कि मेयर मनोज गर्ग की हालत स्थिर बनी हुई है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनका मेडिकल परीक्षण कर रहे है। जल्द ही वह ठीक होकर जनता की सेवा में उपस्थित हो जायेगे।
———————————————————————-
——————————————————————————–
केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नहीं की समझौते की पेशकश



