न्यूज 127, मेरठ।
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा क्षेत्राधिकारी सरधना के साथ गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा क्षेत्राधिकारी सरधना के साथ गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, कांवड़ शिविरों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को यातायात सुचारु बनाए रखने, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने, सीसीटीवी निगरानी प्रभावी रखने तथा ड्रोन कैमरे व रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




