दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई








Listen to this article


पथ प्रवाह, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
22 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में निरीक्षक एल0आई0यू0 के पद नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।


दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को 23 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियों ने दिवंगत मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत मनोज मनराल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।