कांग्रेस में दो निर्दलीयों के नाम वापिसी से जश्न का माहौल




Listen to this article


न्यूज127
कांग्रेस के दो निर्दलीय ने नाम वापिस ले लिया है। गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकनों में से दो नामांकन वापस होने से अब पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं वार्ड संख्या तीन पूर्वी गैरसैंण से निर्दलीय सभासद का पर्चा भरने वाले मृणाल रतूड़ी ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश बरमोला के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। वार्ड तीन पूर्वी गैरसैंण से दीपप्रकाश गौड ने भी नाम वापस ले लिया है। जबकि वार्ड संख्या 5 कोलियाणा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन रद्द हो गया था। जिसके चलते अब सात वार्डों में सभासदों के 19 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।

⤵️कांग्रेस के एक निर्दलीय के मैदान में होने से चिताएं बरकरार

कांग्रेस के तीन असंतुष्टों में शामिल पूर्व दायित्वधारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं पूर्व सभासद कुंवर सिंह रावत”गुड्डू” के नाम वापस लेने से अब कांग्रेस के एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत मैदान में डटे हैं।अब अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों में कांग्रेस के मोहन भंडारी,भाजपा की ममता नेगी,उक्रांद के पवन नेगी,निर्दलीय पुष्कर सिंह रावत व मनोज नेगी मैदान में बने रहेंगे।

⤵️कांग्रेस के नेता दो दिनों तक गैरसैंण में डटे रहे

कांग्रेस जिला इकाई की टीम के दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जहां सुरेंद्र सिंह बिष्ट ओर कुंवर रावत गुड्डू को मनाने में सफल रहे हैं,वहीं कांग्रेस के एक बागी उम्मीदवार के रूप में पुष्कर सिंह रावत के मैदान में होने से अब मामला त्रिकोणीय बनने की संभावना है।कांग्रेस ने जहां युवा तुर्क एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके व युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी को मैदान में उतारा है,वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक की पुत्रवधू ममता नेगी को अंतिम क्षणों में टिकट देकर पार्टी के स्थानीय दावेदारों के साथ ही मतदाताओं को भी चौंका दिया था।कांग्रेस के निर्दलीय पुष्कर सिंह रावत निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष होने के नाते क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं,जिससे कांग्रेस के आलाकमान की चिंताएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।फिलहाल दो निर्दलीयों के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापस लेने से कांग्रेस में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।

⤵️हरिकृष्ण भट्ट ओर वीरेंद्र थोकदार ने सम्हाला मोर्चा

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत “थोकदार”,नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष मोहन राम टम्टा,युवा मोर्चा के प्रदीप कुंवर,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दीवानी राम आर्य,हरेंद्र कंडारी,कुंवर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र आर्य,सरोज साह,मोहन पंत,राकेश वर्मा,संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।