मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी यतीश्वरानंद को किया फोन और कह दी यह बात




Listen to this article


न्यूज127
पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वैदिक हवन यज्ञ करने के बाद जन्मदिन की बधाई लेने का सिलसिला शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर स्वामी यतीश्वरानंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर स्वामी यतीश्वरानंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना की। स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों को मिठाई और ​फल खिलाकर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम में जश्न का माहौल रहा, देर शाम उनके समर्थकों ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाई। बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को दी जन्मदिन की बधाई


हरिद्वार ग्रामीण से पूर्व विधायक और प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद आर्य समाजी के सिद्धांतों का पालन करते हुए राजनैतिक के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते है। उनकी छवि बेहद साफ सुथरी है और राजनीति में उच्च आदर्शो का अनुसरण करते है। स्वामी यतीश्वरानंद भगवा वस्त्रों में जनता की सेवा में सदैव अग्रसरित रहते है। इसी के चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
स्वामी यतीश्वरानंद जी का जन्मदिन दो जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन को खास बनाने के लिए उनके समर्थकों ने सुबह सबेरे से ही वेद मंदिर आश्रम में पहुंचना शुरू कर दिया। हालांकि स्वामी यतीश्वरानंद जी ने वैदिक हवन यज्ञ के बाद समर्थकों से मिलना शुरू किया। जिसके बाद स्वामी यतीश्वरानंद को बधाई देने वालों का आश्रम में तांता लग गया। राजनैतिक, समाजसेवी व अन्य संगठनों के सैंकड़ों लोगों ने स्वामी यतीश्वरांनद जी को जन्मदिन की बधाई दी।
पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने राजनीति के क्षेत्र में रहकर सांस्कृतिक मूल्यों को प्रेरित किया है। अपने मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया। उनके कार्यकाल में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ। स्वामी यतीश्वरानंद जी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आने वाले समय में फिर से नए सितारे की भांति देदीप्यमान होंगे और समाज की सेवा करेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जी मेरे राजनैतिक गुरू होने के साथ ही जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है। उनका जीवन जनसेवा को समर्पित है। एक सच्चे संत की भांति उनका मार्गदर्शन सदैव मुझे मिला है। भगवान से उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, प्रधान प्रदीप चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान, प्रमोद शर्मा, सुशील राठी, जगदीश पाहवा, विक्रांत प्रमुख, अनिल अरोड़ा, विक्रम भुल्लर, बालम नेगी, धर्मेन्द्र, शंकर चौहान, अशोक चौधरी, विवेक चौहान, सोहनवीर पाल, सतविंदर, रेणू चौधरी, रमेश प्रधान, सत्य कुमार, प्रणव यादव, चीनू चौधरी, सौरभ शर्मा, राहुल चौहान, नवनीत शर्मा, अंकित शर्मा, सतीश, दीपचंद्र व तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *