संजीव शर्मा
बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आरएसएस के जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली से जिला प्रचारक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घायल जिला प्रचारक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला मुरादाबाद में संघ के जिला प्रचारक साचिन कुमार अपनी बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। रास्ते में बहादरपुर रामनगर के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों को देख उन्होंने अपनी बाइक दौड़ायी तब बदमाशों ने सचिन कुमार पर गोली चला दी। एक गोली सचिन के पेट को छूते हुए हाथ में जा लगी। सूचना पर थाना परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। इस घटना से संघ कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया है। रात में ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित सचिन कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।