पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर गौकश घायल, तमंचा बरामद








Listen to this article

न्यूज 127, मुजफ्फरनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ रुपाली राव और थाना प्रभारी दिनेशचंद बघेल के नेतृत्व में खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित शातिर गौकश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक ​अतरपुरा-मढ़करीमपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस को देख आरोपी ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खतौली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश शुऐब (निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ) के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी हिरासत में ले लिया। ​मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।