नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल




Listen to this article

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कमल का साथ छोड़ चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू अमृतसर सीट से चुनाव लड़ सकते है। कांग्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत करने वाले सिद्धू हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते रहे थे। राजनीतिक जानकार ये भी मां रहे हैं  कि कांग्रेस उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का भी ऑफर कर सकती है। लेकिन सिद्धू के लिए कांग्रेस ने क्या जिम्मेदारियां तय की हैं यह अभी सामने आना बाकी है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी 10 उम्मीदवारों की चौथी सूची में अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस सिद्धू को उतार सकती है। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं।