सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या




Listen to this article

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में गुरूवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कमल है। आरोप है कि गांव के ही राहुल ने उसे गोली मारी। आरोपी के घर पर मृतक पक्ष के लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद वह घर से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पडृताल कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना है।