शादी का झांसा देकर महिला पत्रकार से किया दुष्कर्म, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। खुद को पत्रकार बताने वाली एक महिला ने एक चिकित्सक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी चिकित्सक पूर्व में कई बार विवादों में आ चुका है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुये तहरीर दी। तहरीर में बताया कि एक चिकित्सक आदेश कुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी ने उसे प्रेम जाल में फंसासा। फिर डॉक्टर ने उसे शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिये। करीब तीन महीने तक आरोपी डॉक्टर आदेश कुमार दुष्कर्म करता रहा। जब शादी करने के लिये कहा गया तो वह बहाने बनाने लगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी डॉक्टर ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक की तलाश शुरू कर दी है।