9 और 10 नवंबर को होगी तीसरी इंडिया ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता: महेंद्र सिंह




Listen to this article

न्यूज 127.
ताइक्वांडो की तीसरी ओपन प्रतियोगिता आगामी 9 व 10 नवंबर को पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाडा पंजाब में होगी। यह जानकारी उत्तराखण्ड ताइक्वांडो के प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा दी गई।
तीसरी ओपन इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देश के सैकड़ो ताइक्वांडो खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। जिसमें लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए भी आमंत्रण आया है।
ताइक्वांडो प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महेंद्र सिंह एवं सचिव रविशंकर सिंह फर्स्वाण के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ी भी भाग लेंगे एवं अपने राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत के बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एक रोमांचक मुकाबले के साथ साथ अच्छा अनुभव भी मिलेगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्योरूगी और पूमसे का आयोजन किया जाएगा।