एचईसी कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने क्विज कम्पटीशन ‘ब्रेन फ्यूजन‘ में दिखाया तकनीकी कौशल




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं में तकनीकी ज्ञान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता ‘ब्रेन फ्यूजन‘ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर विज्ञान) तथा बीएससी (एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया) की कुल 11 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, सामान्य ज्ञान, इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और नवीनतम तकनीकी विषयों पर प्रश्न पूछे गए। बजर राउंड, रैपिड फायर और ग्रैंड फिनाले राउंड के कठिन मुकाबलों के बाद निर्णायक मंडल (राजा मनीष एवं गौरव भाटिया) ने परिणामों की घोषणा की।

प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ (मान्या सिंह, विशाल राठौर, प्रकाश चंदेर, अनूप सिंह राणा) ने प्रथम स्थान तथा टीम ‘ई’ (माही वोरा, अंकित कौशिक, सौम्या, अमरदीप सिंह) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक रितिक कुमार सिंह, मनीष शर्मा, स्पर्श सहित छात्र-छात्राएं प्रिया बख्शी, भविष्य जोशी, तनिष्का शर्मा, जाहन्वी सैनी, कनक सिंह, विशाल पांडे, कशिश नागर, अभिषेक, गौरव और ऋषि मिश्रा का विशेष योगदान रहा।