न्यूज 127.
भारतीय हॉकी टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनीषा चौहान और उनके कोच बलविंदर सिंह का आज हरिद्वार में सम्मान किया गया। दोनों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के लिए शिविर में तैयारी कर रहे हॉकी खिलाड़ियों को फल वितरित किये गए। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राणा, महासचिव आजाद, हरबंश सिंह और अब्दुल अजीज खान रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम पहुंचे।
यहां उन्होंने जिला हॉकी संघ की ओर से भारतीय टीम की महिला हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां राष्ट्रीय खेलों के लिए लगाए गए शिविर में प्रैक्टिस कर रहे महिला और पुरूष हॉकी खिलाड़ियों को फल वितरित किये।
इस दौरान मनीषा चौहान ने हॉकी की प्रैक्टिस कर रही महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्दन करते हुए कहा कि वह अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपनी प्रैक्टिस करें। अड़चनें आएंगी लेकिन उनसे हारना नहीं है उनका डटकर मुकाबला करना है। मनीषा चौहान ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया।
इस दौरान हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान के कोच बलविंदर सिंह को भी शॉल उड़ा कर सम्मातिन किया गया। हॉकी संघ की ओर से प्रशिक्षकों को भी प्रतीक चिह्न देखकर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वासिला, सचिव नरेंद्र वासिला मुख्य रूप से मौजूद रहे।



