न्यूज 127.
भाजपा ने हरिद्वार की नगर पालिका मंगलौर और नगर पंचायत सुल्तानपुर आदपुर, लंढौरा और पिरानकलियर में अपना प्रत्याशी न खड़ा करने का निर्णय लिया है। इन सीटों पर पार्टी ने उन प्रत्याशियों को समर्थन करने की बात कही है जो कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के प्रत्याशी को हराएंगे।
भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंढौरा, पिरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा।
इसके अलावा नरेंद्र नगर में परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।




