उत्तराखण्ड में कई आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव








Listen to this article

देहरादून, 23 मई 2026।
उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह स्थानांतरण एवं तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

🔹 प्रमुख बदलाव एक नजर में

वरिष्ठ IAS अधिकारी बी.पी.आर.सी. पुरुषोत्तम को पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दायित्वों से मुक्त करते हुए सचिव-उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनय शंकर पाण्डे को तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सविन बंसल को नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

सोनिका एवं आनन्द स्वरूप के विभागों में भी फेरबदल कर नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।