न्यूज 127, नई दिल्ली।
महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का एक ओर झटका लगा है। कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर के लिए 42 रुपये अधिक दाम चुकाने होंगे। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद 5 किलो का सिलेंडर 821.50 रुपये का हो गया है।
हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है।




