सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार










Listen to this article

NEWS 127, मेरठ।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के ग्राम डाहर में शुक्रवार की रात सलीम ऊर्फ मन्नू की गोली मारकर और चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने थाना सरूरपुर में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 28.08.2026 की रात्रि में थाना सरूरपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण 1.शाहरूख खान पुत्र अली मोहम्मद, 2.गुलजार पुत्र इमामुद्दीन, 3.रिहान पुत्र गुलफाम, 4.असलम पुत्र इकबाल, 5.मजर खान पुत्र मेहरबान एवं 6.सोनू पुत्र जाकिर निवासीगण ग्राम डाहर थाना सरूरपुर जनपद मेरठ द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकराय होकर वादी के पुत्र सालिम उर्फ मन्नू पर छुरी से वार किया गया तथा अभियुक्त गुलजार द्वारा गोली मार देने, जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दाखिल क । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरूरपुर पर मु0अ0सं0 218/26 धारा 61(2)/103(1)/351(2)/191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश के अनुपालन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सरूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के सहयोग से मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण 1.शाहरूख खान पुत्र अली मोहम्मद एवं 2.गुलजार पुत्र इमामुद्दीन 3. मजर खान पुत्र मेहरबान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं एक छुरी बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/4/25/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष गौरव सिंह थाना सरूरपुर।
2.उ0नि0 सुभाष सिंह थाना सरूरपुर।
3.उ0नि0 अनिल कुमार थाना सरूरपुर।
4.उ0नि0 सनी भारती थाना सरूरपुर।
5.उ0नि0 हिमांशु गौतम थाना सरूरपुर।
6.का0 गौरव उपाध्याय थाना सरूरपुर।
7.का0 पंकज कुमार थाना सरूरपुर।
8.रि0का0 मनोज कुमार थाना सरूरपुर।
9.रि0का0 मनीष जादौन थाना सरूरपुर।