विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को लेकर अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
मेरठ में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात और अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किए गए समस्त पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बल को स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो सके। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।