सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने स्वंय खेत में पहुंचकर किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार:
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026-27 सीजन के दौरान फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जनपद में क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने तहसील हरिद्वार के ग्राम कुतुबपुर का दौरा किया।

सीडीओ ने काश्तकार रमेश सिंह सैनी के खेत संख्या 55/2 पर पहुंचकर रैंडम पद्धति से आयोजित धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का बारीकी से निरीक्षण किया और स्वयं धान की कटाई भी की। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई इस कटाई में कुल 12.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

अधिकारियों के अनुसार, इन प्रयोगों का मुख्य उद्देश्य न्याय पंचायतवार धान की औसत उपज और उत्पादकता का सटीक अनुमान लगाना है, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावों और आंकड़ों के संकलन में मदद मिलती है।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह, मीना नेगी, राजस्व निरीक्षक अजय कपिल, राजस्व उप निरीक्षक मोनू और ग्राम प्रधान सहित कई संबंधित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।