नवीन चौहान
शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक आटो चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आटो वाहन को सीज कर दिया गया है। हरिद्वार एआरटीओ परिवर्तन सुरेंद्र कुमार ने शाही स्नान के दिन सड़क पर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की। तथा कानूनी कार्रवाई की।

जिलाधिकारी सी रविशंकर जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से संजीदा है। उन्होंने जनता की सुरक्षा के मददेनजर परिवहन विभाग को चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया था। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देशों का अनुपालन करते हुए एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक आटो चालान शराब पीकर वाहन चलाता दिखा। वही दो वाहन ओवर चार्जिंग के आरोप में पकड़े गए। परिवहन विभाग की टीम लगाचार चेकिंग करती रही।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



